Class 11 Ag-कृषि अभियंत्रण-महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर-Agriculture-Engineering-Part 1

                       

 

                        कक्षा 11  AG.


कृषि अभियंत्रण के महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय  प्रश्न        




 1. हैण्ड पम्प द्वारा किस गहराई से सुविधापूर्वक जल उठाया जा सकता है? 

(अ) 8 मीटर

(ब) 18 मीटर

(स) 16 मीटर

(द) 25 मीटर


उत्तर-(अ)


2. हैण्ड पम्प द्वारा एक घण्टे में कितने गैलन जल की निकासी होती है?

(अ) 20 गैलन

(ब) 30 गैलन

(स) 50 गैलन

(द) 100 गैलन 


उत्तर—(स)


3. रहट 9 मीटर गहराई से 1 घण्टे में कितना जल निकालेगी?

(अ) 6000 लीटर

(ब) 10000 लीटर

(स) 15000 लीटर

(द) 30000 लीटर


उत्तर- (ब)


4. सेंट्रीफ्यूगल पम्प द्वारा 1 घण्टे में कितने जल की निकासी होगी ?

(अ) 1200 लीटर

(ब) 20000 लीटर

(स) 50000 लीटर

(द) 100000 लीटर


उत्तर— (द)



5. सेंट्रीफ्यूगल पम्प की एक दिन में कार्यक्षमता-

(अ) 0.4 हैक्टेयर

(ब) 06 हैक्टेयर

(स) 1.2 हैक्टेयर

(द) 26 हैक्टेयर 


उत्तर-(स)


6. प्रति हेक्टेयर सिंचाई व्यय किस यन्त्र से कम आता है?

(अ) ढेंकली

(ब) बेड़ी

(स) वाशर रहट

(द) सेंट्रीफ्यूगल पम्प


उत्तर—(द)


7. प्रति हेक्टेयर सिंचाई का व्यय किस यन्त्र से सबसे अधिक आता है?

(अ) हैण्ड पम्प

(ब) चरसा

(स) उथला रहट

(द) चेन पम्प सिंगल


उत्तर- (ब)


8. रहट द्वारा 1 हेक्टेयर खेत की सिंचाई में कितना समय लगेगा?

(अ) 6 घण्टे

(ब) 20 घण्टे

(स) 25 घण्टे

(द) 35 घण्टे


उत्तर- (स)


9. निम्न में से कौन-सा यन्त्र 1 मीटर ऊँचाई तक जल उठाने के लिए सर्वोत्तम है?

(अ) इजिप्शियन स्क्रू 

(ब) ढेंकली

(स) बेड़ी

(द) बल्देव बाल्टी 


उत्तर-(द)


10. निम्न में से कौन-सा यन्त्र 3 मीटर ऊँचाई तक जल उठाने के लिए अच्छा रहता है? 

(अ) दोन

(ब) बेडी

(स) इजिप्शियन स्क्रू 

(द) उथला राहट 


उत्तर-(द)


11. ढेंकली द्वारा एक दिन में सींचा जाने वाला क्षेत्रफल-

(अ) 0.03 हैक्टेयर

(ब) 0.06 हैक्टेयर

(स) 0.07 हैक्टेयर

(द) 0.09 हैक्टेयर


उत्तर- (अ)



12. बोरिंग करते समय गहराई के अनुसार मिट्टी के नमूने

रखने को कहते हैं- 

(अ) केसिंग

(ब) कूप लॉग,

(स) ग्रेबल पैकिंग

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं


उत्तर-(स)


13. नलकूप के लिए स्थान का चुनाव किया जाता है-

(अ) ढाल की दृष्टि से ऊँचा स्थान

(ब) भूमिगत जल के अच्छे स्रोत का स्थान

(स) विद्युत निकटता वाला स्थान

(द) उपरोक्त सभी


उत्तर- (द)


14. फसलों में सिंचाई करने के प्रमुख कारण हैं—

(अ) वर्षा का असमान वितरण

(ब) कृषि उत्पादन में वृद्धि करना

(स) पाले से रक्षा

(द) उपरोक्त सभी


उत्तर-(द)


15. सिंचाई का कौन-सा भूमिगत स्रोत नहीं है?

(अ) कुँए

(ब) नलकूप

(स) तालाब

(द) झरने


उत्तर-(स)


16. नलकूप बनाने की विधि है-

(अ) रोटरी ड्रिलिंग

(ब) कोर ड्रिलिंग

(स) संघात ड्रिलिंग

(द) उपरोक्त सभी


उत्तर- (द)


17. वह कमाण्ड क्षेत्र जिसके अन्दर खेती की जाती है, कहलाता है-

(अ) समग्र कमाण्ड क्षेत्र 

(ब) अकृष्य कमाण्ड क्षेत्र 

(स) कृष्य कमाण्ड क्षेत्र 

(द) ये सभी


उत्तर- (स)



18. जल आसानी से पास हो जाता है-

(अ) पारगम्य तह से 

(ब) अपारगम्य तह से 

(स) चिकनी मिट्टी की तह से

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं


उत्तर-(अ)


19. भारत में सबसे अधिक प्रयोग होने वाला नलकूप है-

(अ) झिर्रीदार नलकूप

(ब) जालीदार नलकूप

(स) केविटी नलकूप

(द) ये सभी


उत्तर—(ब)


20. पानी निकालने की अधिक क्षमता है-

(अ) कच्चे कुँए की

(ब) पक्के कुँए की

(स) गुरुत्वीय कूप की

(द) नलकूप की  


उत्तर—(द)


21. इंजन में ऊपरी निष्क्रिय स्थिति से निचली निष्क्रिय स्थिति

तक की दूरी को कहते हैं- (उ०प्र० बोर्ड 2017)

(अ) संयोजक दूरी

(ब) गति पाल

(स) बोर

(द) स्ट्रोक


उत्तर-(द)


22. कैम शाफ्ट पाया जाता है (उ०प्र० बोर्ड 2018, 19)

(अ) चतुर्षात इंजन में

(ब) द्विघात इंजन में

(स) चतुर्घात तथा द्विघात दोनों इंजनों में

(द) न चतुर्घात और न ही द्विघात दोनों इंजन में ।


उत्तर- (स)


23. इंजन का आपरेटिंग ताप होता है-

(अ) 60°C

(ब) 70°C

(स) 90°C

(द) 100°C 


उत्तर- (ब)


24. पावर चेन (Power chain) का भाग नहीं होता है-

(अ) पिस्टन

(ब) क्रैंक शाफ्ट

(स) संयोजक दण्ड

(द) कैंक केस


उत्तर- (द)

25. वाल्व सिस्टम का प्रकार नहीं है-

(अ) I हैड टाइप

(ब) L हैड टाइप

(स) T हैड टाइप

(द) X हैड टाइप 


उत्तर—(द)


26. ट्रैक्टर में हाइड्रोलिक का कार्य है- (उ०प्र० बोर्ड 2015, 18)

(अ) इंजन को रोकना

(ब) कृषि यंत्रों को ऊपर-नीचे उठाने करना

(स) गीयर बदलने में

(द) ट्राली से ढुलाई करना


उत्तर-(ब)


27. लम्बवत् शक्ति प्रेषण किया जाता है-- (उ०प्र० बोर्ड 2016)

(अ) वी-बेल्ट व पुली से

(ब) स्परगियर से

(स) बेवेल गियर से

(द) वर्म गियर से


उत्तर- (अ)


28. निम्न में से किस फसल पर मिट्टी नहीं चढ़ाई जाती है ?

(अ) गेहूँ

(ब) आलू

(स) गन्ना

(द) शकरकन्द


उत्तर-(अ)


29 किस फसल में प्रायः निराई-गुड़ाई नहीं की जाती है?

(अ) बरसीम

(ब) बाजरा

(स) चना

(द) सरसों


उत्तर-(अ)


30. किस फसल में सबसे अधिक निराई-गुड़ाई की जाती है?

(अ) रिजका

(ब) गन्ना

(स) चना

(द) गाजर


उत्तर-(ब)


31. गेहूँ के लिये मिट्टीपलट हल से कितनी जुताई करते हैं?

(अ) 1

(ब) 3

(स) 8

(द) 9


उत्तर- (अ)


32. आलू की फसल में किस ऊँचाई के पौधे होने पर मिट्टी चढ़ाते हैं?

(अ) 8 सेमी

(ब) 16 सेमी

(स) 24 सेमी

(द) 36 सेमी


उत्तर-(ब)


33. पशुचालित 'हो' है- 

(अ) नैनी टाइप हो 

(ब) सिंह हो

(स) शर्मा हो

(द) अकोला हो


उत्तर-(द)


34. पृष्ठ कँड बनता है- (उ० प्र० 2006, 11)

(अ) किनारे से मध्य की ओर जुताई करने पर 

(ब) मध्य से किनारे की ओर जुताई करने पर 

(स) किनारे से किनारे की ओर जुताई करने पर 

(द) प्रत्येक विधि द्वारा जुताई करने पर 


उत्तर–(ब) 


35. ग्रीष्मकालीन जुताई कब की जाती है?

(अ) जनवरी-मार्च 

(ब) अप्रैल-जून

(स) जुलाई-सितम्बर 

(द) अक्टूबर


उत्तर- (ब)


36. वर्षाकालीन जुताई कब की जाती है? 

(अ) जनवरी-मार्च 

(ब) अप्रैल-जून

(स) जुलाई-सितम्बर

(द) अक्टूबर-दिसम्बर


उत्तर—(स)


37. शरदकालीन जुताई कब की जाती है?

(अ) जनवरी-मार्च 

(ब) अप्रैल-जून

(स) जुलाई-सितम्बर 

(द) अक्टूबर-दिसम्बर


उत्तर-(द)



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ