कृषि अभियंत्रण के महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न
1. डिस्क हैरो का प्रकार नहीं है-
(अ) सिंगल एक्सन
(ब) डबल एक्सन
(स) ऑफसेट
(द) कमानीदार
उत्तर-(द)
2. हैरो का प्रकार नहीं है-
(अ) डिस्क हैरो
(ब) कमानीदार
(स) पैडी वीडर
(द) खूँटीदार
उत्तर-(स)
3. सीड ड्रिल द्वारा नियंत्रित नहीं होती है। (उ० प्र० 2018)
(अ) बीज की दर
(ब) बीज की गहराई
(स) पंक्ति से पंक्ति के बीच की दूरी
(द) बीज से बीज की दूरी।
उत्तर—(द)
4. जिस उपकरण से जमीन में बीज डालते हैं, उसका नाम है-
(अ) सीडड्रिल
(ब) सीड कम फर्टी ड्रिल
(स) डिबलर
(द) ट्रांसप्लान्टर
उत्तर-(अ)
5. थ्रेसर से टूटा अनाज भी बाहर गिरता है-
(अ) सिलिंडर की गति अधिक होने पर
(ब) अधिक अनाज अन्दर डालने पर
(स) क्लीयरेंस अधिक होने पर
(द) फसल की नमी ज्यादा होने पर
उत्तर-(अ)
6. कल्टीवेटर के फार से खेत में अधिकतम गहराई-
(अ) 6 सेमी
(ब) 8 सेमी
(स) 35 सेमी
(द) 30 सेमी
उत्तर--(ब)
7. हैरो का प्रयोग करते हैं- (उ० प्र० 2014)
(अ) मिट्टी भुरभुरी करने के लिए
(ब) कम गहराई तक मिट्टी काटने के लि
(स) खाद को मिट्टी में मिलाने हेतु
(द) इन सभी कार्यों हेतु
उत्तर- (अ)
8. जूनियर वाह-वाह कल्टीवेटर में टाइन को संख्या होती है— (उ० प्र० 2011)
(अ) 3
(ब) 4
(स) 5
(द) 6
उत्तर- (अ)
9. हल्की निकाई-गुड़ाई हेतु प्रयोग किया जाता है-
(अ) हैरो
(ब) हो
(स) देशी हल
(द) कल्टीवेटर
उत्तर-(ब)
10. बैलों द्वारा चालित हो है- (उ० प्र० 2011 )
(अ) सिंह हो
(ब) शर्मा हो
(स) पहियेदार हो
(द) अकोला हो
उत्तर-(द)
11. बागों में प्रयोग की जाती है-
(अ) डिस्क हैरो
(ब) खूँटीदार हेरो
(स) कमानीदार हैरो
(द) तिकोनिया हैरो
उत्तर–(अ)
12. अन्धी गड़ाई के लिये प्रयोग करते हैं --
(अ) कमानीदार हैरो
(ब) खूँटीदार हैरो
(स) डिस्क हैरो
(द) मिट्टी पलट हल
उत्तर-(ब)
13. अकोला हो में खुप की संख्या होती है-
(अ) 1
(स) 3
(ब) 2
(द) 4
उत्तर-(स)
14. स्प्रेयर का प्रयोग किया जाता है-
(अ) धूलि रूप रसायनों के छिड़काव के लिए
(ब) द्रव रूप रसायनों के छिड़काव के लिए
(स) द्रव तथा धूलि दोनों प्रकार के रसायनों छिड़काव के लिए
(द) किसी प्रकार के रसायनों के छिड़काव के लिए नहीं
उत्तर-(ब)
15. निम्नलिखित में कौन-सा कल्टीवेटर बोआई के लिए प्रयोग किया जा सकता है-
(अ) मैकार्मिक कल्टीवेटर
(ब) कानपुर कल्टीवेटर
(स) वाह-वाह कल्टीवेटर
(द) आर० एन० कल्टीवेटर
उत्तर-(स)
16. एक हत्थे वाले कल्टीवेटर का नाम है --
(अ) मैकार्मिक कल्टीवेटर
(ब) आर० एन० कल्टीवेटर
(स) कानपुर कल्टीवेटर
(द) वाह-वाह सीनियर कल्टीवेटर
उत्तर-(ब)
17. कमानीदार हैरो में हत्थों की संख्या होती है- (उ० प्र० 2007)
(अ) एक
(ब) दो
(स) चार
(द) हत्था नहीं होता है
उत्तर-(अ)
18. खूंटीदार हैरो में टूथ बार की संख्या होती है- (उ० प्र० 2008)
(अ) 2
(ब) 3
(स) 4
(द) 5
उत्तर- (ब)
19. आलपैड मंडाई मशीन में धुरों की संख्या है- (उ० प्र० 2008)
(अ) 1
(ब) 5
(स) 3
(द) 4
उत्तर-(स)
20. वाह-वाह सीनियर कल्टीवेटर में खुप की संख्या होती है- (उ० प्र० 2010)
(अ) 3
(ब) 4
(स) 5
(द) 6
उत्तर-(स)
21. कल्टीवेटर का प्रमुख कार्य है (उ० प्र० 2015)
(अ) खरपतवार नष्ट करना
(ब) खेत को समतल करना
(स) ढेलों को तोड़ना
(द) इन सभी कार्यों हेतु
उत्तर—(द)
22. बाग का हैरो किसे कहते हैं- (उ० प्र० 2016)
(अ) टैन्डम हैरो को
(ब) खूँटीदार हैरो को
(स) तिकुनिया हैरो को
(द) ऑफसेट हैरो को
उत्तर—(द)
23. थ्रेशर का आकार मापा जाता है । (उ० प्र० 2019)
(अ) सिलिण्डर एवं स्ट्रारेक की चौड़ाई द्वारा
(ब) थ्रेशर के चक्कर प्रति मिनट द्वारा
(स) भड़ाई ड्रम की परिधि द्वारा
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (स)
24. मृदा प्रतिरोध प्रदर्शित किया जाता है-
(अ) किग्रा में
(ब) किमी में
(स) मीटरों में
(द) मैट्रिक टन में
उत्तर-(अ)
25. मृदा प्रतिरोध अपेक्षाकृत अधिक होता है--
(अ) बलुई भूमि में
(ब) दोमट भूमि में
(स) बलुई दोमट भूमि में
(द) चिकनी भूमि में
उत्तर-(द)
26. सील ड्रिल का प्रयोग किया जाता है-
(अ) जुताई के लिए
(ब) गुड़ाई के लिए
(स) बुवाई के लिए
(द) उपर्युक्त सभी के लिए
उत्तर-(स)
27. हल का खिंचाव मापते है। ( उ० प्र० 2020 )
(अ) वोल्ट मीटर द्वारा
(ब) डायनमोमीटर द्वारा
(स) बैरोमीटर द्वारा
(द) स्पीड मीटर द्वारा
उत्तर-(ब)
28. कृषि यन्त्रों का खिंचाव नापने के लिए प्रयोग किया जाता है ( उ०प्र० 2006)
(अ) हाइड्रोमीटर का
(ब) बैरोमीटर का
(स) लैक्टोमीटर का
(द) डायनामोमीटर का
उत्तर-(द)
29. निम्न में से किस बात का खिंचाव पर प्रभाव नहीं पड़ता-
(अ) कूँड की लम्बाई का
(ब) कूँड की चौड़ाई का
(स) कूँड की गहराई का
(द) फार का पैनापन का
उत्तर-(अ)
30. देशी हल का खिंचाव कितने किग्रा होता है?
(अ) 80
(स) 120
(ब) 100
(द) 130
उत्तर-(अ)
31. नैनी टाइप हो का खिंचाव कितने किग्रा होता है-
(अ) 10
(स) 32
(ब) 25
(द) 28
उत्तर- (अ)
32. पंजाब हल का औसत खिंचाव होता है-
(अ) 96 किग्रा
(ब) 126 किग्रा
(स) 130 किग्रा
(द) 167 किग्रा
उत्तर-(स)
33. देशी हल की 8 घण्टे में कार्यक्षमता होती है-
(अ) 0.33 हेक्टेयर
(स) 1 हेक्टेयर
(ब) 0.9 हेक्टेयर
(द) 1.3 हेक्टेयर
उत्तर--(अ)
34. कौन-सी दशा में खिंचाव सामान्य रहता है-
(अ) शुष्क वाले खेत में
(ब) ओट वाले खेत में
(स) अधिक नम वाले खेत में
(द) ठूंठ वाले खेत में
उत्तर-(ब)
35. हल की गति तेज होने पर खिंचाव पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(अ) कम हो जाता है
(ब) बहुत कम हो जाता है
(स) स्थिर हो जाता है
(द) बढ़ जाता है
उत्तर-(द)
36. हल के खिंचाव को प्रभावित नहीं करता है- (यू०पी० बोर्ड 2017)
(अ) भूमि का क्षेत्रफल
(ब) कूड़ की चौड़ाई
(स) भूमि का प्रतिरोध
(द) कूड़ की गहराई
उत्तर-(अ)
37. ड्रा बार अश्व शक्ति ज्ञात करने का सूत्र है- (यू०पी० बोर्ड 2010)
(अ) ड्रा बार अश्व शक्ति =
(सम्पूर्ण खिंचाव किलोग्राम में x चाल किमी/घन्टा) / 4500
(ब) ड्रा बार अश्व शक्ति =
(कुल खिंचाव किग्रा x चाल मीटर/सेकेण्ड) / 4500
(स) ड्रा बार अश्व शक्ति =
(कुल खिंचाव किलोग्राम में x चाल सेमी/सेकेण्ड) / 4500
(द) ड्रा बार अश्व शक्ति =
(कुल खिंचाव किलोग्राम में x चाल मीटर प्रति मिनट) / 4500
उत्तर- (द)
38. हल के खिंचाव को क्या प्रभावित नहीं करती है-
(अ) कँड की चौड़ाई
(ब) कँड की गहराई
(स) भूमि का प्रतिरोध
(द) भूमि का क्षेत्र
उत्तर–(द)
39. कार्य को ज्ञात करने का सूत्र है-
समय
(अ) बल x दूरी
(ब) दूरी / समय
(स) दूरी / बल
(द) बल / दूरी
उत्तर-(अ)
40. शक्ति को ज्ञात करने का सूत्र है-
(अ)बल x दूरी
(ब) दूरी / समय
(स) किया गया कार्य / समय
(द) बल / दूरी
उत्तर- (स)
41. एक अश्व शक्ति के द्वारा किया गया कार्य होता है—
(अ) अश्व शक्ति = 4500 किग्रा मीटर प्रति मिनट
(ब) अश्व शक्ति = 75 किग्रा मीटर प्रति सेकेण्ड
(स) अश्व शक्ति = 735.5 वाट
(द) ये सभी
उत्तर- (द)
42. हल के खिंचाव पर प्रभाव डालने वाले प्रमुख कारक नहीं हैं—
(अ) हल का वजन
(ब) क्षैतिज झुकाव
(स) फार की चौड़ाई
(द) हल का हत्था
उत्तर-(द)

0 टिप्पणियाँ